राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की एक महिला स्लीपर सेल को गिरफ्तार किया है। 37 वर्षीय बबीता को रविवार को जयपुर के वाटिका क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर की गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बबीता का कट्टरपंथी विचारधारा के जरिए ब्रेनवॉश किया गया था और उसे आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था। एटीएस के एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जांच एजेंसियों को बबीता की पाकिस्तान जाने की इच्छा और उसके धर्म परिवर्तन के प्रयासों की जानकारी मिली थी।
सुरक्षा एजेंसियां पिछले 3-4 महीनों से बबीता की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। वह व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आतंकी संगठनों से जुड़ी थी और उनसे उसका संपर्क स्थापित हो चुका था। एटीएस ने बबीता को 27 जून तक रिमांड पर लिया है। जांच एजेंसियां उसके नेटवर्क को खंगाल रही हैं, यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में थी और क्या वह किसी बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थी।
बबीता के मोबाइल से पाकिस्तान को कुछ दस्तावेज और अन्य जानकारियां भेजने की बात भी सामने आई है। हालांकि, उसने मोबाइल का डेटा मिटा दिया है, जिसे रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में उसके फंडिंग और विदेश यात्रा से जुड़े पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। बबीता मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली है और जयपुर के वाटिका क्षेत्र में अपने रिटायर्ड पिता के साथ रहती थी।
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। इस विषय पर चर्चा शुरू करने वाले पहले पाठक बनें!
समय का अभाव है? जिंजर AI शोध सहायिका की मदद से तुरंत इस लेख का 3-बिंदु विश्लेषण सारांश हिंदी में तैयार करें।
संपादकीय team
न्यूज़ जिंजर राजस्थान के आर्थिक सुधारों, बुनियादी ढांचे, शासन प्रणाली और आंचलिक हितों के कवरेज के प्रति समर्पित निष्पक्ष समाचार पोर्टल है।