सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आबू रोड से शादी समारोह में लौट रही एक ओवरलोड जीप बिनानी सीमेंट फैक्ट्री के पास बेकाबू होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 27 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई, जब जीप में क्षमता से अधिक 30 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
सभी घायलों को पहले पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान पुलिस बल के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों के इलाज तथा व्यवस्था में मदद की। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम तुरंत घायलों के उपचार में जुट गई है।
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। इस विषय पर चर्चा शुरू करने वाले पहले पाठक बनें!
समय का अभाव है? जिंजर AI शोध सहायिका की मदद से तुरंत इस लेख का 3-बिंदु विश्लेषण सारांश हिंदी में तैयार करें।
संपादकीय टीम
न्यूज़ जिंजर राजस्थान के आर्थिक सुधारों, बुनियादी ढांचे, शासन प्रणाली और आंचलिक हितों के कवरेज के प्रति समर्पित निष्पक्ष समाचार पोर्टल है।