
पूरे देश में आज रथ यात्रा की धूम देखने को मिल रही है। वहीं ओडिशा में पुरी के श्री मंदिर आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के लिए देशभर के श्रद्धालु ओडिशा पहुंचे हैं। रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है और 27 जुलाई को नीलाद्री बीजे से इसका समापन होगा। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया। भीड़ के बीच अचानक हुई धक्का-मुक्की में एक श्रद्धालु नीचे गिर गया और दम घुटने से उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद उसे गंभीर अवस्था में पुरी जिला मुख्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। इस विषय पर चर्चा शुरू करने वाले पहले पाठक बनें!
समय का अभाव है? जिंजर AI शोध सहायिका की मदद से तुरंत इस लेख का 3-बिंदु विश्लेषण सारांश हिंदी में तैयार करें।
संपादकीय टीम
न्यूज़ जिंजर राजस्थान के आर्थिक सुधारों, बुनियादी ढांचे, शासन प्रणाली और आंचलिक हितों के कवरेज के प्रति समर्पित निष्पक्ष समाचार पोर्टल है।